देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: देहरादून। दून अस्पताल के ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों ने अपनी तत्परता और सूझबूझ से एक 12 वर्षीय बच्ची को नई जिंदगी दी है। हिजाब बांधते समय मुंह में दबाई गई एक पिन अचानक खांसी आने से बच्ची की सांस की नली में जा फंसी थी। गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई बच्ची का डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया और सफल प्रक्रिया के जरिए पिन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, कारगी स्थित बिस्मिल्लाह चौक निवासी 12 वर्षीय जोया 26 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे अपना हिजाब बांध रही थी। सुविधा के लिए उसने पिन को होठों के बीच दबा रखा था। तभी उसे अचानक तेज खांसी आई और पिन सीधे उसकी सांस की नली में उतर गई। घटना के बाद घबराए परिजन रात के समय बच्ची को लेकर आनन-फानन में दून अस्पताल पहुंचे।

दून अस्पताल में बच्ची क...