देहरादून, अगस्त 9 -- Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी शनिवार देर रात फिर अखाड़ा बन गई। दो पक्षों के विवाद ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। मेडिकल कराने पहुंचे एक पक्ष के लोगों से मारपीट करने के लिए 15-20 लोग इमरजेंसी में घुस आए। आरोप है कि युवकों ने बेल्ट से पीटने के साथ लात-घूंसों से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंची ईएमओ डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों से भी गाली-गलौज और अभद्रता की गई। हंगामे के कारण इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। घटना रात करीब 1:20 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद एक पक्ष मेडिकल कराने इमरजेंसी पहुंचा। कुछ देर बाद दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हुई, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने शांत करा दिया। ...