Dehradun News: दुष्कर्म पीड़िता मासूम को धक्के खिलाने पर कई डॉक्टरों की जांच, राज्यपाल तक पहुंचा मामला
देहरादून, नवम्बर 4 -- Dehradun News: छह वर्ष की दुष्कर्म पीड़िता को कोरोनेशन एवं दून अस्पताल में धक्के खिलाने के मामले में सचिव विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने पीएमएस कोरोनेशन डॉ. यतेंद्र सिंह और दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन एवं एमएस डॉ. आरएस बिष्ट से डॉक्टरों के कलमबंद बयान लेकर रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीडियाट्रिक एनेस्थीसिया की वजह से ही केवल कोरोनेशन से रेफर करना और दून में चार घंटे लगाना और फिर वापस भेज देने से दोनों अस्पतालों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शासन इस मामले में बेहद नाराज है और करीब सात डॉक्टरों से इस मामले में पूछताछ की जा सकती है। वहीं, कार्रवाई के रड़ार पर भी कई आ गए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ मानवाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.