Dehradun News: दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: देहरादून। बसंत विहार थाना पुलिस ने राज एनक्लेव स्थित दुकान में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया 19 वर्षीय आरोपी सोमान निवासी सेवला कला थाना पटेलनगर नशे का आदी है। उसने नशे की लत पूरी करने के लिए ही इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 5000 रुपये नकद, चांदी के तीन पुराने सिक्के, एक आधार कार्ड और एक हार्ड डिस्क बरामद की है। एसओ बसंत विहार अमित शर्मा ने बताया कि बीती 18 अक्तूबर को राज एनक्लेव स्थित साईं फैब्रिक की संचालिका नीना भाटिया ने दुकान से चोरी की तहरीर दी थी। जांच में सोमवार को आरोपी को काली मंदिर के पास से दबोचा गया। वह इससे पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.