देहरादून, अगस्त 19 -- Dehradun News: चोरों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में धावा बोलकर एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही मामलों में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। महादेव पुरम, धर्मपुर निवासी धीरज सिंह ने फव्वारा चौक चौकी में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त की रात करीब दो बजे उनके ऑफिस में घुसे चोर ने एक लैपटॉप, एक मोबाइल और 80,700 रुपये नकद चोरी कर लिए। वहीं, दूसरी वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई। यह भी पढ़ें- Roorki News: दो बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस घोसी गली, घंटाघर निवासी सौरभ गंभीर के अनुसार 15 अगस्त की सुबह 5 से 6 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान से 20 हजार रुपये नकद और एक बजा...