Dehradun News: दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, मौके पर बनेंगे प्रमाण पत्र
देहरादून, अक्टूबर 18 -- Dehradun News: जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय ने जनपद के उन दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर लगाने की घोषणा की है, जिनके अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाए हैं। यह पहल जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग और 'होप संवेदना' संस्था के संयुक्त प्रयास से की जा रही है। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौके पर ही प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे। इसके साथ ही निःशुल्क दवा वितरण, आधार कार्ड बनवाने या संशोधन कराने, और इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में नया खाता खुलवाने जैसी सुविधाएं भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन दिव्यांगजनों का नाम पूर्व के सर्वे में नहीं आ पाया था, वे भी सीधे शिविर में उपस्थित होकर अपना प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। यह पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.