Dehradun News: दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए विशेष शिविर आयोजित
देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून। जिला समाज कल्याण विभाग और एकेएस होप संवेदना के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज, मेहूंवाला में दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सेवाओं तक पहुँच उपलब्ध कराना, उनके कल्याण को बढ़ावा देना तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र और संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना था। शिविर में 250 से अधिक दिव्यांगजनों एवं उनके देखभालकर्ताओं ने प्रतिभाग किया और विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में चिकित्सा जाँच एवं स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाइयों का वितरण, सहायक उपकरणों की उपलब्धता, बैंक खाता खुलवाने में सहायता, दिव्यांग मतदाता पंजीकरण के संबंध में जागरूकता तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.