देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन निगम में बकाया वेतन और बोनस का भुगतान न होने से रोडवेज कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने मंडलीय प्रबंधक (संचालन) देहरादून को नोटिस भेजकर दीपावली से पूर्व दो नवंबर तक सभी बकायों के भुगतान की मांग की है।क्षेत्रीय मंत्री दिनेश सती की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों को अगस्त और सितंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आगामी नवंबर माह में धनतेरस, दीपावली और भैया दूज जैसे मुख्य पर्वों को देखते हुए कर्मचारियों को पैसे की सख्त आवश्यकता है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि निगम प्रबंधन ने दो नवंबर तक अगस्त व सितंबर माह का शेष वेतन और बोनस जा...