देहरादून, सितम्बर 17 -- Dehradun News: दाखिले की जानकारी लेने डीबीएस पीजी कॉलेज में गए युवक हमला करा दिया गया। बुधवार को हुई घटना में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला विनोद गुसाईं ने बताया कि अपर आमवाला तपोवन निवासी संयम सिंह मेहरा ने तहरीर दी। बताया कि वह एक परिचित के दाखिल की जानकारी के लिए दोपहर करीब 12:15 बजे डीबीएस पीजी कॉलेज गया था। वहां बास्केटबाल परिसर में अंकित भजनियाल नाम के युवक ने बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर अंकित ने अपने साथी आशीष पंवार, मयंक डिमरी और अनीश को बुलाकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें अभिषेक नेगी ने हत्या करने को कहा है। हमले में संयम के सिर पर पांच टांके लगे हैं और दांत भी हिल गया है। इंस्पेक्टर गुसाईं ने ...