देहरादून, जुलाई 21 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड ठेकेदार संयुक्त जन मंच समिति ने प्रदेश के स्थानीय ठेकेदारों की उपेक्षा पर रोष व्यक्त किया है। समिति के अध्यक्ष संजय पोखरियाल ने कहा कि ठोस नीतियों के अभाव में राज्य के कई ठेकेदार बेरोजगारी की कगार पर पहुंच चुके हैं।प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में ठेकेदार संजय पोखरियाल ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए समिति कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुकी है और विधायकों से लेकर मंत्रियों तक अपनी बात पहुंचा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। समिति ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में पांच करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों के लिए सिंगल निविदा की व्यवस्था लागू की जाए और दस करोड़ रुपये तक के कार्य केवल उत्तराखंड के मूल ठेकेदारों को ही दिए जाएं। यह भी पढ़ें- उत्त...