देहरादून, जुलाई 19 -- Dehradun News: नई टिहरी। राज्य सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) थत्यूड़ में आयोजित तीन दिवसीय वृहद विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर का शुभारंभ धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया था। तीन दिनों तक चले इस शिविर में क्षेत्रवासियों को उनके निकट ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सामान्य रोग, महिला एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, दंत रोग सहित विभिन्न रोगों से संबंधित निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर के तीनों दिनों में 770 से अधिक लोगों ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के माध्यम से दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परा...