देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: देहरादून। दून शहर के कई क्षेत्रों में मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। किद्दूवाला क्षेत्र में एक घर में बारिश का पानी घुस गया, जबकि वसंत विहार, शिवालिक एनक्लेव और डीएल रोड समेत अन्य इलाकों से भी जलभराव की शिकायतें नगर निगम के आपदा कंट्रोल रूम में दर्ज हुईं। नगर निगम की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में जलनिकासी में जुटी रहीं। प्रशासन ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि क्विक रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: 24 घंटे की उमस के बाद झमाझम बारिश, सड़कें जलमग्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...