Dehradun News: तेज बारिश के बाद दून के कई इलाकों में जलभराव
देहरादून, अगस्त 30 -- Dehradun News: देहरादून। रविवार को हुई तेज बारिश के बाद दून शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी सड़कों पर भरने के साथ ही कुछ रिहायशी क्षेत्रों में घरों तक पहुंच गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर नगर निगम के कंट्रोल रूम में शिकायतें दर्ज कराई गईं। सालावाला बस्ती में बारिश का पानी एक घर में घुसने से परिवार के सदस्यों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, घर में रखा सामान खराब हो गया। रांझावाला और नत्थनपुर क्षेत्र से भी जलभराव की शिकायतें नगर निगम के कंट्रोल रूम को मिलीं। इसके अलावा ईश्वर विहार ननुरखेड़ा में बारिश के चलते सड़क पर मलबा आ गया। इससे आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर मौके पर जेसीबी भेजी गई और मलबा हटाने का काम शुरू कराया गया। लगातार बारिश के चलते शहर और आसपास न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.