देहरादून, अगस्त 31 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 8वीं श्री एसपी सिन्हा मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 के तीसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। तुलास इंटरनेशनल और इंडियन पब्लिक स्कूल ने अपने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। सोमवार को राजावाला स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में पहला मैच तुलास इंटरनेशनल स्कूल और ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें तुलास ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल की। तुलास की ओर से तनुस ने 5वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि अनमोल ने 57वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को जीत दिलाई ।दूसरा मैच इंडियन पब्लिक स्कूल और द टोंस ब्रिज स्कूल के बीच खेला गया। इसमें इंडियन पब्लिक स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 3-1 से जीत दर्ज की। इंडियन पब्लिक स्कूल से साकिब ने 15वें मिनट, अंश ने 28वें मिनट और...