देहरादून, अगस्त 19 -- Dehradun News: नया गांव बद्रीपुर में तीर्थयात्रा पर गए एक परिवार की गैरमौजूदगी में उनके घर का ताला तोड़कर कब्जा करने, नकदी-जेवर चोरी करने और विरोध करने पर बेटियों से मारपीट का आरोप लगा है। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार को पूर्व ग्रामप्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि नया गांव बद्रीपुर निवासी राकेश कुमार ने तहरीर दी है। राकेश के मुताबिक बीते 31 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ खाटू श्याम और सालासर दर्शन के लिए राजस्थान गए थे। इसी का फायदा उठाकर उनके पड़ोसी रोशन लाल, जितेंद्र सोनकर, विपिन, विकास, विशाल, संगीता और आरती ने उनके पुराने घर पर धावा बोल दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने पहले सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा, फिर ताला तोड़कर अ...