देहरादून, अगस्त 16 -- Dehradun News: देहरादून। शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से लालपुल के पास चिल्ली रेस्टोरेंट में तेरहवां तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद महिलाओं ने सावन और तीज से जुड़े लोकगीतों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। महोत्सव में सावन का महीना पवन करे शोर, आया सावन झूम के, तेरी दो टकिया की नौकरी, मेरा लाखों का सावन और बरसो रे मेघा-मेघा जैसे गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज के पारंपरिक रंग, लोक संस्कृति और सावन की उमंग को गीत-संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। तीज महोत्सव में महिलाओं के लिए आयु वर्ग के अनुसार प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Haldwani News: महावर महिला समिति ने हर्षोल्लास से मनाया तीज महोत्सव 35 वर्ष से कम आयु वर्ग मे...