Dehradun News: तीज प्रतियोगिता की क्वीन बनी प्रतिमा शर्मा
देहरादून, जुलाई 22 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। स्वयंसिद्धा संस्था की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिमा शर्मा तीज क्वीन का खिताब जीता। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। बुधवार को ओएनजीसी कॉलोनी स्थित निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जया रतन एवं उमा शर्मा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद 'सखी कृष्ण से मैं नजर न मिलाऊंगी' गीत पर महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। संस्था की 24 सदस्यों ने पारंपरिक कजरी लोकगीत 'पिया मेहंदी मंगवाय दो मोतीझील से, जाकर साइकिल से.' की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सावन एवं तीज की लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रथम स्थान प्रतिमा शर्मा, द्वितीय स्थान मिन्नी गोगिया और त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.