देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री शिरडी साईं श्रद्धा धाम तिलक रोड का 22 वां वार्षिक उत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। साईं पालकी यात्रा में श्रद्धालु झूम उठे। 151 लीटर दूध से साईं बाबा की प्रतिमा का महाभिषेक किया गया। साईं भजनों के संगीतमय कार्यक्रम का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया।तिलक रोड स्थित साईं मंदिर में सुबह सबसे पहले बाबा का महाभिषेक हुआ, बाबा को अपने हाथों से स्नान कराकर श्रद्धालु आह्लादित नजर आए। इस दौरान भजन गुणगान का कार्यक्रम भी चलता रहा, जिसमें अरविंद साईं व नंदिनी साईं ने कई भजन सुनाए। साईं पालकी यात्रा में भी श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्वक भागीदारी रही। इस मौके पर साईं बना कलाकार आकर्षण का केंद्र रहा। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। दीपक कुमार ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। मुख...