देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर 14 अगस्त को दून में तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आमजन को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन व्यवस्था शाम 4:30 बजे से रैली की समाप्ति तक लागू रहेगी। हरिद्वार रोड पर नए कोर्ट कंपाउंड से रैली के प्रस्थान करते ही रिचीरिच से प्रिंस चौक जाने वाले यातायात को दून चौक से भेजा जाएगा। वहीं, प्रिंस चौक से हरिद्वार रोड जाने वाला ट्रैफिक द्रोण कट से गुजरेगा। रैली के प्रिंस चौक पार करने पर प्रिंस चौक से तहसील चौक का ट्रैफिक चंदन नगर कट से डायवर्ट किया जाएगा। रैली के तहसील चौक पहुंचने पर दून चौक से तहसील चौक की तरफ किसी भी वाहन को जा...