देहरादून, अगस्त 9 -- Dehradun News: देहरादून। क्लेमेनटाउन में रविवार को तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों और पूर्व सैनिकों ने शामिल होकर देशभक्ति का संदेश दिया। क्लेमेनटाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, वेलमेड हॉस्पिटल और कैंट बोर्ड क्लेमेनटाउन की ओर से आयोजित यात्रा महावीर चक्र विजेता शहीद जसवंत सिंह रावत स्मारक से शुरू हुई। यात्रा शुरू होने से पहले सभी ने शहीद जसवंत सिंह रावत को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सिट्रस संस्था के संरक्षक महेश पांडे ने कहा कि तिरंगा यात्रा आजादी और राष्ट्र के प्रति सम्मान का प्रतीक है। सिट्रस के संरक्षक ब्रिगेडियर ओपीएस चौहान ने कहा कि तिरंगा भारत की पहचान और एकता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- शौर्य स्थल पर गूंजी देशभक्ति की धुनें, सैन्य बैंड ने बांधा समां अध्यक्ष गोविंद पांडे ने कहा कि हर वर्ष आयोजित...