Dehradun News: ताला तोड़कर जमीन पर कब्जे की कोशिश, चार पर केस
देहरादून, अगस्त 12 -- Dehradun News: रायपुर के मयूर विहार स्थित जमीन पर जबरन कब्जा करने और केयरटेकर के परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। रायपुर थाना पुलिस ने पीड़ित जमीन मालिक की तहरीर पर मंगलवार को चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वैष्णव विहार निवासी कृष्ण कुमार बहुगुणा ने अपनी तहरीर में बताया कि रायपुर क्षेत्र में उनकी जमीन है। वहां बने कमरे में उनका केयरटेकर बृजेश परिवार संग रहकर संपत्ति की देखरेख करता है। बीते एक अगस्त को बहुगुणा किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने अहमदाबाद गए थे। आरोप है कि दो अगस्त की सुबह करीब आठ बजे उनकी गैर मौजूदगी में पड़ोसी सुरेंद्र सिंह, उसकी पत्नी सरोज और उनके दो बेटों विशाल व सचिन ने गेट का ताला तोड़कर प्लॉट में प्रवेश किया। आरोपियों ने वहां अवैध रूप से अस्थाई निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.