देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: रुड़की। ताइक्वांडो के क्षेत्र में हरिद्वार जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री परीक्षा में हरिद्वार जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के 14 खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि पर रुड़की के प्रकाश होटल में आयोजित सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने खिलाड़ियों और मुख्य प्रशिक्षक एम. याकूब को प्रमाणपत्र एवं ब्लैक बेल्ट देकर सम्मानित किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक एम. याकूब ने बताया कि ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की टीम में शामिल होकर हरिद्वार जिले के खिलाड़ियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। रुड़की स्थित बीएसएम ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ...