देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: ऋषिकेश। डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर चार के तरली जौली क्षेत्र में हाथी ने पंचम सिंह सिंधवाल की चाहरदीवारी तोड़ दी। घटना से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को नुकसान का मुआवजा दिलाने और आबादी क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वार्ड सभासद अरुण सोलंकी ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही से लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। वन विभाग को नियमित गश्त बढ़ाने के साथ क्षतिग्रस्त चाहरदीवारी का आकलन कर प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई करनी चाहिए।

ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षा उपायों की मांग की सामाजिक कार्यकर्ता विनीत मनवाल ने कहा कि ...