देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में औषधि  विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा जनपद टिहरी क्षेत्रांगत तपोवन एवं शिवपुरी में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने अवगत गया कि निरीक्षण के दौरान औषधि विक्रय फर्मों में औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, औषधियों के भंडारण की स्थिति, सीसीटीवी व्यवस्था एवं अन्य वैधानिक अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल चार औषधि नमूने परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए गए। इस दौरान तीन औषधि विक्रय फर्मों के औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई तथा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। एक औषधि विक्रय फर्म में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर फर्म को जारी औषधि लाइसेंस के निलंबन/निरस्तीकरण की संस्तुति की गई।

हि...