Dehradun News: डीपीएस में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया
देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। दिल्ली पब्लिक स्कूल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 संवेदनशीलता और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में करीब 250 शिक्षक-कर्मियों, अभिभावकों और आगंतुकों ने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मानसिक स्वास्थ्य में परिवार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना करने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने की अपील की। मनोचिकित्सक डॉ. सौरभ चौधरी और समाजशास्त्री डॉ. मोनू आर. गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बी.के. सिंह, उपप्रधानाचार्या सुजाता सिंह, मनोवैज्ञानिक नेहा जोहरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.