Dehradun News: डीएवी पीजी कॉलेज ने कबड्डी में बीसीसी श्रीनगर को हराया
देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून की टीम ने एसआरटी परिसर बादशाहीथौल, नई टिहरी में आयोजित कबड्डी मुकाबले में बीसीसी श्रीनगर को हराकर जीत दर्ज की। मैच में डीएवी के खिलाड़ियों ने बेहतर तकनीक, फुर्ती और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज के खेल कार्यालय के दिनेश दीक्षित ने टीम मैनेजर की भूमिका निभाई। कॉलेज के प्राचार्य ने टीम की जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी। खेल सचिव डॉ. गुंजन पुरोहित ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.