देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने देहरादून में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को हटाने की मांग की है। बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।संगठन ने अवैध बस्तियों के कारण शहर की छवि प्रभावित होने, कानून व्यवस्था बिगड़ने, चोरी, नशे और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। साथ ही सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान गढ़वाल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा और जिला महामंत्री दक्ष राजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी ह...