देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मानसून तैयारियों को लेकर आयेाजित बैठक में जलभराव, सड़क सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, जनसुविधाओं और डेंगू नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। डीएम ने हाईरिस्क प्रेगनेंसी महिलाओं से दूरभाष पर हाल पूछकर समस्याएं जानीं। डीएम ने सीएमओ को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए।

मानसून की तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने रिस्पना व बिंदाल नदी किनारे बसे संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी और नालों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों को तुरंत गड्ढामुक्त करने की चेतावनी दी गई। लापरवाही बरतने व...