देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: पौड़ी। महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय के बस अड्डे पर सोमवार को अमृत कक्ष (फीडिंग रूम) का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बाल विकास विभाग द्वारा स्थापित इस सुविधा का उद्घाटन करते हुए कहा कि अब धात्री माताएं यात्रा के दौरान सुरक्षित, स्वच्छ और निजी वातावरण में अपने शिशुओं को स्तनपान करा सकेंगी।शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने बस अड्डे का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस अड्डे के शौचालयों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने और कई स्थानों पर पेयजल व नलों की कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी जताई। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने, नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने और आवश्यक टोंटियां लगाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन...