Dehradun News: डांडिया कार्यक्रम में गई महिला के बंद घर से लाखों की चोरी
देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: बेटी के साथ डांडिया कार्यक्रम में शामिल होने गई शिमला बाईपास रोड, बड़ोवाला निवासी महिला के घर में चोरी हो गई। चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी चुराकर ले गए। बीते शनिवार रात हुई घटना में रविवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरती रावत पत्नी पंकज सिंह रावत निवासी बड़ोवाला शिमला बाईपास रोड, निकट नेगी मोटर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह बीते शनिवार रात करीब 7:30 बजे अपनी बेटी के साथ शौर्य फार्म हाउस में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में गई थीं। रात लगभग 10:30 बजे जब वह वापस लौटीं तो देखा कि उनके घर की खिड़की टूटी हुई है। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। चोरी गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.