Dehradun News: ठोऊडा महोत्सव के तीसरे दिन गूंजी लोकसंस्कृति की तान
देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। परेड ग्राउंड में पर्वतीय जनजाति क्षेत्र चकराता के जौनसार बावर सांस्कृतिक लोक कलामंच एवं सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित 'ठोऊडा महोत्सव' में सोमवार को कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव के मंच पर गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी, हिमाचली और गोर्खाली लोककलाकारों का अनूठा समागम देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने शिरकत की। उन्होंने जौनसार बावर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और लोककला की सराहना करते हुए आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में जौनसारी गायक अतर शाह, हिमाचली लोकगायक मोहन सिंह चौहान, कुमाऊंनी गायक राकेश खनवाल और नरेश बादशाह ने अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.