देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। क्षत्रिय करणी सेना से जुड़े लोगों ने टी-स्टेट कंपनी के खिलाफ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने कंपनी पर गरीबों के साथ मारपीट, उगाही और झूठे मुकदमे दर्ज का आरोप है।क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष गर्व बुधराजा ने आरोप लगाया कि खुद को कंपनी का मैनेजर बताने वाला व्यक्ति पिछले 70 सालों से रह रहे गरीबों से जबरन पैसों की मांग करता है। पैसे न देने पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को खेत में ले जाकर जानलेवा हमला किया गया और उनका घर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। आरोप लगाया कि थाने में पुलिस की मौजूदगी में समझौते के बाद भी पीड़ित को कोई मदद नहीं मिली। उल्टा एसएसपी कार्यालय में शिकायत करने के बाद, बीच-बचाव करने आए निर्दोष लोगों पर ही मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया ...