Dehradun News: टीबी मरीजों को बांटी 100 मिलेट्स किट, स्वच्छता का दिया संदेश
देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: देहरादून। रोटरी क्लब ऑफ देहरादून ने हिमालय वेलनेस कंपनी के साथ मिलकर सामाजिक सरोकारों के तहत टीबी से जूझ रहे मरीजों को 100 मिलेट्स किट वितरित कीं। टर्नर रोड स्थित एनआरआई हॉल में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मरीजों को पोषण किट के साथ ही साबुन और कैरी बैग भी बांटे गए। इस दौरान जिला टीबी अधिकारी मुकेश रावत, वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. एस. फारूक, क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष मेघा बंसल, पेट्रीसिया हिल्टन, डॉ. एसएल गुप्ता, तरुण भाटिया और डीसी बंसल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.