देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: देहरादून। टिहरी रामलीला समिति ने शुक्रवार को देहरादून में रामलीला मंचन से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा पलटन बाजार जंगम शिवालय से बाजार होते हुए रेस कोर्स श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में पहुंची। कलश यात्रा का शुभारंभ टपकेश्वर मंदिर के महंत किशन गिरी महाराज ने किया। समिति अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि रामलीला का मंचन शनिवार से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...