Dehradun News: टिहरी की धनोल्टी तहसील में हर शुक्रवार होगी असिस्टेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी की न्यायालयीन कार्यवाही
देहरादून, जुलाई 23 -- Dehradun News: नई टिहरी। धनोल्टी तहसील में प्रत्येक शुक्रवार को उप जिला मजिस्ट्रेट एवं असिस्टेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी की न्यायालयीन कार्यवाही संचालित होंगी। उप जिलाधिकारी धनोल्टी कमलेश मेहता ने अवगत कराया है कि न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट धनोल्टी एवं न्यायालय असिस्टेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी धनोल्टी की न्यायालयीन कार्यवाहियों का संचालन अब प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को तहसील धनोल्टी कार्यालय परिसर में किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं आमजन से निर्धारित दिवस पर न्यायालयीन कार्यों के लिए तहसील धनोल्टी कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.