देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड पर बेदखल बेटे और बहू ने संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता के सिर पर हथौड़े से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ क्लेमनटाउन लोकपाल परमार ने बताया कि टर्नर रोड निवासी 68 वर्षीय सत्या राठौर ने तहरीर दी। बताया कि उनके पति स्वर्गीय आरआर राठौर ने वर्ष 2017 में ही बड़े बेटे विश्व दीपक राठौर और बहू बबीता को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके बावजूद दोनों मकान पर कब्जा करने की नीयत से लगातार विवाद करते आ रहे हैं। बीते दिनों जब वह घर लौटीं तो आरोपियों ने उनके कमरे का ताला तोड़ दिया था। पीड़िता का आरोप है कि बीते तीन सितंबर को भी बेटे-बहू ने गाली-गलौज करते हुए हथौड़े से...