देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: देहरादून। टर्नर रोड पर वाहन खड़ा करने के विवाद में एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। मूलरूप से पौड़ी निवासी हर्ष जैन टर्नर रोड पर किराए के मकान में रहते हैं और अपनी कार घर के बाहर ही खड़ा करते हैं। पीड़ित के अनुसार 29 अक्तूबर की रात लगभग सवा बारह बजे स्थानीय निवासी साजिद अली वहां अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे और हर्ष की गाड़ी पर जोर-जोर से हाथ पीटने लगे। जब हर्ष अपने कमरे से बाहर आया तो साजिद अली ने उसे धमकाते हुए कहा कि यहां से गाड़ी हटा ले, वरना जान से मार दूंगा। इसी बीच साजिद अली ने अपने बेटे और कुछ अन्य लड़कों को मौके पर बुला लिया और हर्ष पर हमला कर दिया। मारपीट में हर्ष को चोटें आईं, उसके कपड़े फाड़ दिए गए और चश्मा भी तोड़ दिया गया। एसओ क्लेमनटाउन लोकपाल परमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की ज...