देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के धर्म संस्कृति मठ-धर्मशाला प्रकोष्ठ उत्तराखंड की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सोमवार को पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पौधरोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्य पुजारी भरत गिरी महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि एवं प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने रुद्राक्ष और बेल के पौधे रोपित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...