देहरादून, अगस्त 23 -- Dehradun News: देहरादून। टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य गेट के नजदीक पुराना आम का पेड़ का एक बड़ा हिस्सा रविवार सुबह तीन बजे गिर गया, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के योगाचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि पेड़ रात में गिरा इससे किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई। वहीं पेड़ गरने से यातायात बाधित हो गया है और कुछ कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...