देहरादून, अगस्त 16 -- Dehradun News: विकासनगर। पछुवादून विकास मंच की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए इन दिनो पौधरोपण करने के साथ ही जनता के बीच में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने के लिए मंच की ओर से लोगों को घर घर जाकर जूट से बने बैग दिए जा रहे हैं। मंच ने अभी तक एक हजार से अधिक बैग वितरित किए हैं।

प्रयासों का महत्व मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबका सामूहिक दायित्व है। इसकी शुरुआत खुद से करनी होगी, जिससे प्लास्टिक से होने वाले नुकसान कम किय जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्लास्टिक का उन्मूलन जरूरी है। लिहाजा मंच की ओर से लोगों को घर घर जाकर जूट से निर्मित बैग वितरित किए जा रहे हैं। इससे पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इन बैगों के च...