देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता अमेरिका की केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा के छात्रों को जीआईएस, रिमोट सेंसिंग और जियोएआई के जरिए स्मार्ट शहरों के विकास और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर की बारीकियां समझाईं। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में गुरुवार को स्मार्ट शहर और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया।केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज की डीन प्रो. मैंडी मुनरो-स्टासिक ने कहा कि जीआईएस, रिमोट सेंसिंग और जियोएआई जैसी तकनीकों से पर्यावरणीय बदलावों को समझने के साथ टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर की बेहतर योजना बनाई जा सकती है। छात्रों को इन तकनीकों से जोड़ने से वे भविष्य की शहरी चुनौतियों के लिए तैयार होंगे।यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल प्रोग्राम्स के असिस्टेंट डायरेक्टर ...