देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: नई टिहरी। जनगणना-2027 के अंतर्गत आगामी 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना अभियान चलाया जाएगा। इस कार्य के सफल संपादन के लिए शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने विकास भवन में बैठक लेते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि उपनल और आउटसोर्स कर्मियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए स्व-गणना करना अनिवार्य होगा। बताया कि अभियान के तहत आम नागरिक आधिकारिक पोर्टल- https://se.census.gov.inपर जाकर अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। प्रक्रिया में कुल 40 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर एक विशिष्ट स्व-गणना आईडी (एसई आईडी) जनरेट होगी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जनगणना की बारीकियां समझीं, 778 प्रगणकों और पर्यवेक्...