देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान (सीवर शाखा) के कर्मचारियों ने कनखल इंद्रा बस्ती के पंपिंग स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। सीवर शाखा के सभी कार्यालयों में ऊर्जा निगम के सभी पुर्जों की मरम्मत और जांच करने की मांग की। अध्यक्ष इमरत सिंह ने बताया कि पंप संचालक अमित भारती करंट लगने से गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में पंप संचालक का इलाज चल रहा। ऊर्जा निगम से पंप संचालक को मुआवजा देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...