देहरादून, सितम्बर 18 -- Dehradun News: देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से जल संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल की गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला स्थित जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम शाम पांच बजे आयोजित होगा। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि पार्क को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। पार्क के माध्यम से लोगों को जल के महत्व और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरित क्षेत्र के रूप में विकसित यह पार्क स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह भी पढ़ें- हरिपुर कालसी में 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने कि...