देहरादून, सितम्बर 15 -- Dehradun News: देहरादून। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करने और पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण (टीपीआई) कराकर वित्तीय समापन समयबद्ध ढंग से करने के निर्देश दिए।

लंबित परियोजनाओं की प्रगति जिलाधिकारी ने कहा कि द्वितीय चरण की लंबित परियोजनाओं में तेजी लाई जाए। पूर्ण योजनाओं के गांवों में 'हर घर जल' प्रमाणन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाए, ताकि केंद्र से मिलने वाली धनराशि समय पर प्राप्त हो सके। बैठक में बताया गया कि जिले के 1,29,491 ग्रामीण परिवारों में से 1,29,449 को घरेलू नल कनेक्शन मिल चुके हैं।

पहले और दूसरे चरण की योजनाएं प्रथम चरण की सभी 333 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। द्वितीय...