देहरादून, जुलाई 4 -- Dehradun News: रुड़की। रामनगर, अंबर तालाब सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने पेयजल संकट और गंदे पानी की आपूर्ति से नाराज होकर नगर निगम परिसर में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्षद पंकज सतीजा ने किया। लोगों का आरोप था कि कई दिनों से समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जबकि कई मोहल्लों में गंदा और दूषित पानी आ रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जलापूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Roorki News: गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर भड़के पार्षद, जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...