देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने प्लाट बेचने के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पने आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फ्रेंड्स एन्क्लेव, नेहरू कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह बिष्ट को जमीन खरीदनी थी। उनके मित्र अब्दुल वहाब के जरिए उनकी मुलाकात सहारनपुर निवासी कपिल चौधरी और फरमान अली से हुई। इन दोनों ने डालनवाला निवासी ललिता चौधरी की धर्मपुर अजबपुर कलां स्थित एक जमीन की जानकारी दी। आरोपियों ने जमीन के कागजात और स्थिति को पूरी तरह पाक-साफ बताकर 44,44,500 रुपये में सौदा तय कर लिया। प्रेम ने विश्वास में आकर 23 फरवरी 2026 को आठ लाख रुपये आरटीजीएस के से और 24 फरवरी को चार लाख रुपये नकद देकर कुल 12 लाख रुपये का पेमेंट कर दिया। इसके अलावा चार ...