देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: हरिद्वार। जमालपुर खुर्द से रावली महदूद जाने वाले मुख्य मार्ग पर नालों के चौक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। रावली मेहदूद के प्रवेश द्वार के पास नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। इसके चलते सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पर फैले गंदे पानी के बीच से लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द नालों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करे, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...