देहरादून, सितम्बर 15 -- Dehradun News: बड़कोट। विकासखंड नौगांव के थान गांव (ब्रह्मपुरी) स्थित श्री जमदग्नि ऋषि महाराज की पावन तपस्थली में आयोजित दो दिवसीय ऋषि पंचमी महोत्सव श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक देव संस्कृति के बीच संपन्न हुआ। महोत्सव में रवांई घाटी की करीब 11 देव डोलियों ने शिरकत की। देव डोलियों के आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु महोत्सव में पहुंचे।

महोत्सव का शुभारंभ महोत्सव का शुभारंभ गणपति पूजन एवं कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न देव डोलियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत कर पूजा-अर्चना की गई। ऋषि पंचमी के मुख्य आयोजन में मंगलवार को देव डोलियों की विधिवत पूजा के साथ हवन-पूजन, पूर्णाहुति, आरती और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान रासो नृत्य और देवडोली नृत्य ने रवांई की समृद्ध ल...