देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: नई टिहरी।भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है,लेकिन पार्टी जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि कांग्रेस ईवीएम,चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। वीरवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुंदन परिहार ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी देश में कई बार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए एसआईआर आवश्यक प्रक्रिया है। इसके माध्यम से घुसपैठियों,मृत मतदाताओं,दोहरे पंजीकरण और अन्य...